बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को आज सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वायरल इंफेक्शन हुआ था और अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।
लता मंगेशकर की भतीजी के अनुसार, अगर उनकी तबीयत में सुधार दिखा तो उन्हें आज ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने करीब 1 हजार गानों को अपनी आवाज़ दी है और उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इससे पहले लता मंगेशकर ने रविवार 10 नवंबर को अपनी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी को लेकर एक ट्वीट किया था।
लता मंगेशकर ने अपने पोस्ट में लिखा, “नमस्कार। मेरी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी एक बहुत अच्छी कलाकार है और अब वो पानीपत फिल्म में गोपिका बाई का किरदार निभा रही है। मैं पद्मिनी को आशीर्वाद देती हूं और आशुतोष और उनकी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।”
Namaskar. Meri bhaanji Padmini Kolhapure ek bahut acchi kalakar hai aur ab woh Panipat is film mein Gopika bai ka kirdaar nibha rahi hai. Main Padmini ko aashirwad deti hun aur Ashutosh aur unki team ko shubhkaamanayein deti hun. pic.twitter.com/bTZJMUjdYq
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) November 10, 2019