झारखंड: पार्टी ने काटा टिकट तो आजसू में शामिल हुए बीजेपी के चीफ व्हिप

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: पार्टी ने काटा टिकट तो आजसू में शामिल हुए बीजेपी के चीफ व्हिप

रांची। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) में शामिल हो गए। छतरपुर के विधायक किशोर ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर सत्ताधारी पार्टी को छोड़कर आजसू का दामन थाम लिया।

पार्टी बदलने के बाद किशोर ने कहा, “मैं पार्टी का चीफ व्हिप था। मैं भाजपा छोड़कर आजसू में शामिल हो गया हूं। आजसू को इस मिट्टी के बेटों द्वारा चलाया जा रहा है। टिकट नहीं मिलने पर मुझे और मेरे क्षेत्र के लोगों को आश्चर्य हुआ। मुझे टिकट नहीं मिलने का कारण मैंने भाजपा से भी पूछा।”


झारखंड: पार्टी ने काटा टिकट तो आजसू में शामिल हुए बीजेपी के चीफ व्हिप

भाजपा ने दो दिन पहले 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए थे। भाजपा ने तीन मंत्रियों के टिकट भी रोक रखे हैं।

आदिवासी बहुल राज्य की 81 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक होना है।



झारखंड में भाजपा-आजसू की 19 साल पुरानी दोस्ती में दरार!

झारखंड चुनाव: आजसू ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)