18 नवंबर का इतिहास- प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का 1910 में जन्म, 1972 में बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया

  • Follow Newsd Hindi On  

18 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 18 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

18 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1727: महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की।
  • 1909: अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।
  • 1918: उत्तर पूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1922: तुर्की के युवराज अब्दुल मजीद द्वितीय को खलीफा चुन लिया गया।
  • 1948: बिहार की राजधानी पटना के पास स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
  • 1956: मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1963: अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।
  • 1972: बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
  • 1978: दक्षिणी अमरीका के गयाना शहर में 276 बच्चों समेत 914 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी।
  • 1994: संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
  • 2005: प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2013: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
  • 2017: भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड’ का ख़िताब।

18 नवंबर को जन्मे व्यक्ति


  • 1901: फ़िल्मकार, अभिनेता वी शांताराम निर्देशक का जन्म।
  • 1910: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक बटुकेश्वर दत्त का जन्म।

18 नवंबर को हुए निधन

  • 1962: परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक शैतान सिंह का निधन।
  • 1978: बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का निधन।
  • 2017: ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)