7 December History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 7 दिसंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
Important events of 7 December
- 1825: भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
- 1856: देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
- 1936: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्लिंगटन लगातार चार टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इनमें से 3 शतक दक्षिण अफ्रीका और 1 इंग्लैंड के खिलाफ आया।
- 1941: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हवाई हमला किया।
- 1970: पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
- 1972: अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
- 1995: भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
- 1995: अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा का अंतरिक्ष यान गैलीलियो बृहस्पति पहुँच गया।
- 2001: तालिबान ने कई दिनों तक चली लड़ाई के बाद अफगानिस्तान के कांधार पर कब्जा छोड़ा।
- 2002: तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड बनीं।
- 2004: हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
Person born on 7 December
- 1889: आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधा कमल मुखर्जी का जन्म।
Person died on 7 December
- 1782: 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा हैदर अली का निधन।
6 दिसंबर का इतिहास- संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर का 1956 में निधन