देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:
LIVE Updates:
06:47 PM: CAA के खिलाफ राजद का 5 जनवरी को पुतला दहन, 11 जनवरी को धरना प्रदर्शन
देश की सदियों पुरानी वसुधैव कुटुंबकम् परम्परा और संविधान की आत्मा विरोधी विभाजनकारी काले क़ानून #CAA_NRC के विरुद्ध त्वरित धरना प्रदर्शन और ऐतिहासिक बिहार बंद के बाद अब @RJDforIndia द्वारा 5जनवरी को प्रखंड स्तरीय पुतला दहन और 11 जनवरी को धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 30, 2019
02:45 PM: बिपिन रावत बने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत अगले सीडीएस बनेंगे। जनरल रावत मंगलवार को ही थल सेना प्रमुख के पद से रिटायर होंगे। वैसे सीडीएस का कार्यकाल तीन साल का होगा। बता दें कि सीडीएस फोर स्टार जनरल होगा। सीडीएस के जिम्मे सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल के अलावा युद्ध के दौरान सिंगल प्वॉइंट आदेश देने का भी अधिकार होगा।
02:30 PM: दिल्लीः AAP के लोकसभा उम्मीदवार रहे गुग्गन सिंह भाजपा में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से दिल्ली से उम्मीदवार रहे गुग्गन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुग्गन सिंह भाजपा सांसद हंसराज के खिलाफ मैदान में उतरे थे। इससे पहले गुग्गन सिंह भाजपा में ही थे। इस तरह सिंह की घरवापसी हो गई।
11:50 AM: CAA के समर्थन में PM मोदी ने शुरू किया ट्विटर कैंपेन
नागरिकता संशोधन ऐक्ट (CAA) के खिलाफ देशभर में मचे घमासान के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर #IndiaSupportsCAA अभियान शुरू किया है।
09:12 AM: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, दिल्ली-NCR में नए साल पर बारिश की संभावना
उत्तर भारत इन दिनों भयानक शीतलहर की चपेट में है। कोहरे के कारण रेल और वायु यातायात प्रभावित है। कश्मीर के विक्षोभ व उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी, कोहरे व शीतलहर का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह औसत न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
08:50 AM: भारतीय नौसेना ने अपने जवानों के फेसबुक इस्तेमाल पर लगाया बैन
भारतीय नौसेना ने नौसेनिकों द्वारा सोशल मीडिया साइट फेसबुक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा नौसेना के ठिकानों, डॉकयार्ड और युद्धपोतों पर स्मार्टफोन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर दुश्मन की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं लीक करते सात नौसैनिकों के पकड़े जाने के बाद ये कठोर कदम उठाया गया है।
08:33 AM: महाराष्ट्र में आज उद्धव सरकार का कैबिनेट विस्तार, 36 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक एनसीपी नेता अजित पवार का डिप्टी सीएम बनना तय है।मंत्रिमंडल विस्तार में आज शिनसेना, एनसीपी और कांग्रेस के कुल 36 मंत्री शपथ लेंगे। शिवसेना और एनसीपी कोटे से 13-13 मंत्री जबकि कांग्रेस कोटे से 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं।