झारखंड में बारिश के कारण पारा गिरा

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड में बारिश के कारण पारा गिरा

रांची,  झारखंड में लगातार बारिश के कारण सोमवार को राज्य का मौसम ठंडा बना हुआ है। रांची के मौसम विज्ञानी आर. एस. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, “आंध्र प्रदेश में सोमवार अपराह्न् आने वाले चक्रवात के कारण झारखंड में मध्यम से भारी बारिश हो रही है।”

उन्होंने कहा, “आंध्र तट पर पहुंचने के बाद चक्रवात उत्तर और इसके बाद पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ जाएगा। झारखंड में मंगलवार तक बारिश जारी रहेगी। बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ जाएगी।”


शर्मा ने कहा, “बुधवार से रात का तापमान तीन डिग्री तक कम हो जाएगा।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)