Chhatarpur Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। छतरपुर विधानसभा सीट (Chhatarpur Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के करतार सिंह तंवर ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी ब्रह्म सिंह तंवर को हराया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में छतरपुर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक करतार सिंह तंवर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने ब्रह्म सिंह तंवर को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने सतीश लोहिया पर दांव आजमाया है।
छतरपुर विधानसभा सीट (Chhatarpur Assembly Constituency) का इतिहास
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का छतरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Chhatarpur seat) दक्षिण दिल्ली का इलाका है। 1974 में इस इलाके में बाबा संत नागपाल ने भगवान शिव का मंदिर बनवाया था। भारत के सबसे बड़े मंदिरों में शुमार इस शिव मंदिर को छतरपुर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस इलाके में तुगलक शासनकाल में बनवाई गई प्रसिद्द कुतुब मीनार भी है।
छतरपुर विधानसभा सीट पर 2008 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के बलराम तंवर ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को हराया और विधायक बने। 2013 के चुनाव में भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर ने पिछली हार का बदला लेते बलराम तंवर को हराया और खुद विधायक बने। 2015 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के करतार सिंह तंवर ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को करारी शिकस्त दी।
छतरपुर विधानसभा सीट के समीकरण
2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 185092 है, जिनमें पुरुष मतदाता 108679और महिला मतदाता 76408 हैं। पिछले चुनाव में 67.34 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
छतरपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
करतार सिंह तंवर, आप – 67645
ब्रह्म सिंह तंवर, बीजेपी – 45405
हार का अंतर – 22240
छतरपुर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी
AAP – करतार सिंह तंवर
BJP – ब्रह्म सिंह तंवर
Congress – सतीश लोहिया
मतदान की तारीख: 8 फरवरी
मतदान की तारीख: 11 फरवरी