देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दो यवको में रेहड़ी लगाने के चलते बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है।
नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके पास की है। यहां पर दो युवक के बीच रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा हुआ और एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग आरोपी और उसके साथियों को पकड़कर हिरासत में ले लिया है।