पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती, सीने में तकलीफ की शिकायत

  • Follow Newsd Hindi On  
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद देर शाम AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्हें AIIMS के कार्डियक न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं। 87 वर्षीय मनमोहन सिंह दिल के मरीज रहे हैं।

बता दें कि डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 2004 से शुरू होकर दस सालों का रहा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और वह रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर भी रह चुके हैं।



महंगाई भत्ते को रोकना इस समय नहीं था जरूरी : मनमोहन सिंह

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)