Petrol and Diesel Price: डीजल-पेट्रोल की कीमतों में पिछले महीने लगातार 21 दिनों तक हुई बढ़ोतरी के खिलाफ हुए देशव्यापी विरोध का असर अब दिखने लगा है। इसी का नतीजा है कि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Government oil companies) ने आज लगातार दूसरे दिन इसकी कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।
आज से दो दिन पहले जहां डीजल 13 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा किया गया था। सरकारी तेल कंपनियों ने बीते जून में लगातार 21 दिनों तक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद रविवार को कीमत में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई।एक दिन बाद सोमवार को फिर से तेल के दाम बढ़ा दिए गए।
इसके बाद कांग्रेस (Congress) ने बीते सोमवार को ही तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद कल और आज कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत कल के 80.43 रुपये पर जबकि रही। मुंबई (Mumbai) में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
दिल्ली में डीजल 80.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 78.83 रुपये और कोलकाता में 75.64 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 77.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस दौरान पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर 9.17 रुपये और डीजल के दाम में 11.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।
चार महानगरों में तेल के दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.53 |
मुंबई | 87.19 | 78.83 |
चैन्नई | 83.63 | 77.72 |
कोलकाता | 82.10 | 75.64 |
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।