Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज (21 अगस्त) को लगातार 20वें दिन डीजल के दामों में भले ही कोई बढ़ोतरी नहीं की हो, लेकिन पेट्रोल की कीमतें दिल्ली में 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं। पेट्रोल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
आज के दिन 19 पैसे की बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार (21 अगस्त) को दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 81.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई (Mumbai) में 87.87 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई (Chennai) में 84.26 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 82.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अगर बात डीजल (Diesel) के दाम (Price) की जाए तो दिल्ली (Delhi) में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई (Mumbai) में डीजल 80.11, कोलकाता (Kolkata) में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई (Chennai) में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है।
जानें पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल की कीमत (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 81.19 | 73.56 |
मुंबई | 87.87 | 80.11 |
चेन्नई | 84.26 | 78.86 |
कोलकाता | 82.72 | 77.06 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।