Bihar: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव वेंटिलेटर पर, सांस लेने में दिक्कत

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव वेंटिलेटर पर, सांस लेने में दिक्कत

Bihar: बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) से पहले वहां से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। कुछ दिनों पहले रघुवंश प्रसाद (Raghuvansh Prasad) की मृत्यु हो गई थी। रामविलास पासवान (Ram vilas Paswan) भी आईसीयू में हैं। अब ये खबर आ रही है कि जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) की तबीयत नाजुक है।

शरद यादव को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस दिक्कत की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल शरद डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनका इलाज उनके घर पर ही चल रहा है।


यादव के करीबी ने उनकी सेहत के विषय में कहा है कि शरद यादव की तबीयत या पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें रविवार को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था हालांकि बाद में डॉक्टरों ने बताया कि वह केवल 20 फ़ीसदी ऑक्सीजन ही वेंटिलेटर के जरिए ले रहे थे। 80 फ़ीसदी वाह असामान्य तरीके से ले पा रहे थे। डॉक्टरों ने उनकी सेहत में पहले से सुधार बताया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी फोन पर उनका हाल लिया है। इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शरद यादव फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि शरद यादव ने जेडीयू से अलग होकर 2018 में खुद की पार्टी भी बनाई थी। इन्हें नीतीश का राजनीतिक गुरु भी माना जाता है।

जब जेडीयू ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया था तो शरद ने नाराज होकर पार्टी छोड़ दिया था। लेकिन अब उनकी वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है। लेकिन इस खबर पर मुहर सिर्फ शरद यादव ही लगा सकते हैं। शरद यादव दो बार जबलपुर से और एक बार बंदायु से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)