Delhi: एनसीआरबी के मुताबिक दिल्ली में रेप मामले 3 प्रतिशत बढ़े, कुल अपराध के मामलों में 20% आया उछाल

  • Follow Newsd Hindi On  
Uttar Pradesh: दलित युवती के साथ दुष्कर्म-हत्या के आरोप में 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Delhi: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा एक आंकड़ा जारी किया गया है। इस आंकड़े के अनुसार दिल्ली में 2018 के मुकाबले 2019 में रेप के मामलों में 3 प्रतिशत वृद्धिु हुई है। 2018 में कुल 1,215 रेप के मामले सामने आए थे। 2019 में यह आंकड़ा बढ़ कर 1,253 हो गया है।

हालांकि, शहर में 2019 में छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। 2019 में कुल 2,811 ऐसे मामले दर्ज किए गए, जो 2018 में 3,257 थे।


इन आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2019 में अपराध के कुल 2,99,475 दर्ज किए गए थे। 2018 (2049,012 मामलों) के मुकाबले 2019 में कुल 20 प्रतिशत अपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है। हालांकि, जघन्य अपराधों में कुछ कमी आई है।

अपराधिक मामलों के कुल मामलों के 80 प्रतिशत सिर्फ चोरी के मामले हैं। 2018 में चोरी के 1,95,688 मामले दर्ज किए गए थे यही मामला 2019 में बढ़कर 2,45,985 हो गया है। इसी तरह हत्याओं के मामले में भी वुद्धि हुई है। 2018 में यह 513 था आर 2019 में यह बढ़कर 521 हो गया है।

crime report


2019 के दौरान, डकैती के 1,956 मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले वर्ष के 2,444 मामलों की तुलना में, 20 प्रतिशत की गिरावट 2019 में देखी गई है। 2019 में साइबर क्राइम के मामले घटकर 115 रह गए जो 2018 में 189 थे। 2018 में 4,918 मामलों की तुलना में 2019 में आर्थिक अपराधों के कुल 4,889 मामले दर्ज किए गए।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)