Sapna Choudhary Husband: हरियाणवी डांस क्वीन और बॉलीवुड डांसर सपना चौधरी के मां बनने की खबर ने उनके सभी को हैरान कर दिया। दरअसल सपना के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आते ही सपना को और उनके परिवार को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। सपना के बेटे के जन्म से उनका पूरा परिवार काफी खुश है।
सपना के मां बनने की पुष्टि खुद उनकी मां नीलम चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि सपना ने एक स्वस्थ और सुंदर बेटे को जन्म दिया। वहीं अब उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर सपना चौधरी ने किस शख्स से शादी की। कौन है वो खुशकिस्मत इंसान जिसे सपना ने अपने हमसफ़र चुना है? तो चलिए जानते हैं-
सपना चौधरी ने वीर साहू से शादी की है। वीर साहू मूल रूप से हांसी से संबंध रखते हैं। वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और एक्टर हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान हैं, यहां कई लोग उन्हें बब्बू मान के नाम से भी पुकारते है। काफी लंबे समय से सपना और वीर साहू को लेकर खबरें सामने आ रही थीं।
वीर साहू के परफॉर्मेंस देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। सपना और वीर साहू को कई बार एक साथ स्टेज शो करते देखा जा चुका है। वीर साहू को शुरूआत से ही सिंगिंग का शौक रहा है। इसी की वजह से उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई तक को बीच में ही छोड़ दी और सिंगिंग को अपने करियर के चुना।
वीर साहू अपनी फिटनेस का भी खासा ध्यान रखते हैं। एक खबर के मुताबिक वह कितने भी बिजी क्यों न हो, लेकिन फिटनेस को लेकर हमेशा ही एक्टिव रहते हैं। वहीं सपना की तरह ही वीर साहू भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर लेटेस्ट अपडेट्स करते रहते हैं।