Ram Vilas Paswan passes away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी। चिराग ने इमोशनल पोस्ट लिखा पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पासवान की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी। वे 74 वर्ष के थे। वे दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। एम्स में 2 अक्टूबर की रात को उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। यह पासवान की दूसरी हार्ट सर्जरी थी। इससे पहले भी उनकी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी।
पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।
Miss you Papa… pic.twitter.com/Qc9wF6Jl6Z— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 8, 2020