Pirpainti Vidhan Sabha Seat: बिहार की पीरपैंती विधानसभा सीट भागलपुर जिले के अंतर्गत आती है। ये क्षेत्र गन्ना उत्पादन के लिए मशहूर है। जिले में सबसे अधिक गन्ना की खेती इसी इलाके में होती है। इसके अलावा आम, मक्का और मिर्च के उत्पादन में भी इस क्षेत्र की पहचान है। यहां स्थित धार्मिक स्थलों में बटेश्वर स्थान और योगीवीर पहाड़ी के अलावा दातासाह पीर मजार पर काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
पीरपैंती सीट का इतिहास
ये सीट साल 1952 में अस्तित्व में आई। झारखंड की सीमा पर स्थित पीरपैंती विधानसभा (सुरक्षित) क्षेत्र सीपीआई का गढ़ माना जाता था, लेकिन 2005 के चुनाव के बाद वामदल ने अपनी पकड़ खो दी। 2005 के अक्टूबर के चुनाव में तीसरे स्थान पर आने के बाद पार्टी का जनाधार यहां कम होता चला गया।
इस सीट पर हाल के चुनावों में यहां पर बीजेपी और आरजेडी के बीच ही कड़ा मुकाबला होता रहा है। आरजेडी के रामविलास ने 2015 के चुनाव में जीत हासिल की थी। इस बार के चुनाव में भी यहां से आरजेडी और बीजेपी के बीच ही रोचक चुनावी जंग देखने को मिलेगी।
इस सीट का चुनावी समीकरण
पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बहुल इलाका है। यहां यादव और मुस्लिम मतदाताओं की तादाद भी अच्छी-खासी है। इस क्षेत्र में 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 12 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के मतदाता हैं। वहीं 10 प्रतिशत मुस्लिम तो करीब 10 फीसदी यादव मतदाता हैं। पांच प्रतिशत वैश्य मतदाता हैं। 10 प्रतिशत कुर्मी, कोयरी और धानुक मतदाता हैं। सवर्ण मतदाता भी करीब 10 प्रतिशत के आसापस हैं। 30 प्रतिशत में अन्य जातियों के मतदाता हैं।
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
साल 2015 के चुनाव में यहां से आरजेडी के रामविलास ने जीत हासिल की थी, उन्होंने बीजेपी के ललन कुमार को हराया था। रामविलास को 80058 वोट मिले थे, वहीं ललन कुमार को 74914 वोट पड़े थे।
2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर
बीजेपी – लल्लन कुमार
राजद – रामविलास पासवान
Pirpainti Vidhan Sabha winner : पीरपैंती के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Ram Vilash Paswan | RJD | 80058 | Lalan Kumar | BJP | 74914 |
2010 | Aman Kumar | BJP | 48493 | Ram Vilash Paswan | RJD | 42741 |
OCT 2005 | Shobha Kant Mandal | RJD | 31046 | Dilip Kumar Sinha | BJP | 29591 |
FEB 2005 | Shobha Kant Mandal | RJD | 28085 | Ambika Prasad | CPI | 25357 |
2000 | Shobhakant Mandal | RJD | 43329 | Ambika Prasad | CPI | 31928 |
1995 | Ambika Prasad | CPI | 34416 | Dilip Kumar Sinha | INC | 33179 |
1990 | Ambika Prasad | CPI | 57656 | Dalip Ku. Sinha | INC | 29178 |
1985 | Dilip Kumar Sinha | INC | 40952 | Ambika Prasad | CPI | 36863 |
1980 | Dilip Kumar Sinha | INC(I) | 31270 | Ambika Prasad | CPI | 28539 |
1977 | Ambika Prasad | CPI | 32759 | Jamaluddin | JNP | 26268 |
1972 | Amvika Praasad | CPI | 25067 | Am. Harain Singh | BJS | 9808 |
1969 | Ambika Prasad | CPI | 24933 | Badri Narain Ram | INC | 20818 |
1967 | A. Prasad | CPI | 23941 | B.N. Ram | INC | 21019 |
1962 | Baikunth Ram | INC | 12955 | Ambika Prasad | CPI | 11635 |
1957 | Ramjanam Mahto | INC | 11219 | Ambika Prasad | CPI | 7735 |
1951 | Siaram Singh | INC | 11854 | Balram Singh | SP | 6019 |