Jamalpur Vidhan Sabha Seat: जमालपुर विधानसभा में कांग्रेस और जेडीयू में किसका पलड़ा भारी, जानें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Assam Assembly Election: भाजपा पर भारी पड़ने के लिए कांग्रेस ने किया 5 पार्टियों से महागठबंधन

Jamalpur Vidhan Sabha Seat: जमालपुर एशिया के पुराने शहरों में एक है। यह शहर रेल इंजन कारखाना के लिए प्रसिद्ध है। लिहाजा, इस विधानसभा क्षेत्र का अलग ही महत्व है। इस बार एनडीए और महागठबंधन की सीधी टक्कर से यहां होने जा रही चुनावी जंग बेहद रोमांचक नज़र आ रही है।

जमालपुर सीट का इतिहास

जमालपुर में विधानसभा का पहला चुनाव साल 1957 में हुआ, तब यहां से कांग्रेस को जीत मिली थी। 1962 में हुए अगले चुनाव में भी इस सीट से कांग्रेस विजयी रही। लेकिन इसके बाद से यहां की जनता ने अलग-अलग पार्टियों को मौका दिया। साल 2000 में पहली यहां पर आरजेडी को जीत हासिल हुई। हाल के चुनावी नतीजों को देखें तो जमालपुर जेडीयू का गढ़ बनता जा रहा है।


जमालपुर में हुए अब तक 15 चुनावों में कांग्रेस को दो, आरजेडी को एक और जेडीयू को 4 बार जीत मिली है। इसके अलावा यहां पर सीपीआई, जनता दल, भारतीय  जनसंघ जैसी पार्टियां भी जीतने में कामयाब रही हैं। उपेंद्र प्रसाद वर्मा यहां से सबसे ज्यादा बार चुने गए हैं, वह 6 बार जमालपुर से चुनाव जीत चुके हैं।

इस सीट का चुनावी समीकरण

जमालपुर सीट पर यादव अहम खास भूमिका में हैं। वहीं इस इलाके में रविदास, राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, भूमिहार, पासवान की संख्या भी अच्छी-खासी है।  2010 में इस सीट पर 44.8% वोटिंग हुई थी और 2015 में 49.7% वोट डाले गए थे।

कुल वोटरः 3.20 लाख


पुरुष वोटरः 1.76 लाख (55.0%)

महिला वोटरः 1.44 लाख (45.0%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 11 (0.003%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में जमालपुर से जेडीयू के शैलेष कुमार ने एलजेपी के हिमांशु कुमार को मात दी थी। शैलेष कुमार को 67273 (45.68 फीसदी) और हिमांशु कुमार को 517979 (35.17 फीसदी) वोट मिले थे।

Jamalpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – शैलेश कुमार

कांग्रेस – अजय कुमार

लोजपा – दुर्गेश कुमार सिंह

Jamalpur Vidhan Sabha winner : जमालपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Shailesh Kumar JD(U) 67273 Himanshu Kunvar LJP 51797
2010 Shailesh Kumar JD(U) 48337 Sadhana Devi LJP 27195
OCT 2005 Shailesh Kumar JD(U) 52682 Upendra Pd. Verma RJD 19976
FEB 2005 Shailesh Kumar JD(U) 45536 Upendra Pd. Verma RJD 23986
2000 Upendra Prasad Verma RJD 41906 Shailesh Kumar IND 40535
1995 Upendra Pd. Verma JD 30315 Shailesh Kumar SAP 22988
1990 Upendra Prasad Verma JD 48469 Akshay Lal Singh IND 16957
1985 Upendra Prasad Verma LKD 34987 Bhushan Yadav INC 27966
1980 Upendra Prasad Verma JNP(SC) 21874 Akchhay Lal JNP(JP) 20105
1977 Suresh Kumar Singh JNP 41226 Kamleshwari Yadav CPI 14108
1972 Suresh Kumar Singh BJS 19678 Kamleshwari Yadav CPI 18441
1969 Ram Balak Singh CPI 15880 Suresh Kumar Singh BJS 15777
1967 B. P. Yadav SSP 15851 R. B. Singh CPI 14875
1962 Yogendra Mahton INC 12020 Sukhdeo Tanti JS 8629
1957 Jogendra Mahton INC 15059 Mehta Ramcharan Singh IND 8767

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)