Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर से डीजल और पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया। डीजल के दाम लगातार 13वें दिन स्थिर रहे। पेट्रोल के दाम पिछले 23 दिनों से जस के तस बने हुए हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई थी।
आपको बता दें कि पिछले 19 दिनों में डीजल का भाव करीब 1 रुपए गिर चुके हैं। वहीं, 1 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हुए हैं। हालांकि, पेट्रोल के भाव पर अभी भी कोई असर नहीं है। दिल्ली में आज 14 अक्टूबर को लगातार 23वें दिन पेट्रोल के दाम स्थिर रहे।
दिल्ली में आज भी पेट्रोल कल के भाव 81.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल के दाम भी आज स्थिर हैं। डीजल कल के भाव 70.46 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 76.86 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 73.99 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल के दाम 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 75.95 रुपये प्रति लीटर है।
आईओसीएल के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.06 | 70.46 |
मुंबई | 87.74 | 76.86 |
चेन्नई | 84.14 | 75.95 |
कोलकाता | 82.59 | 73.99 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।