Parihar Vidhan Sabha Seat: परिहार विधानसभा सीट पर इस बार असल मुकाबला RJD और BJP के बीच है। एक तरफ से जहां BJP की ओर से मौजूदा विधायक गायत्री देवी फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो वहीं RJD ने रितु जायसवाल को टिकट दिया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि बाजी किसके हाथ लगेगी।
परिहार विधानसभा सीट का इतिहास
परिहार विधानसभा क्षेत्र बिहार विधानसभा का एक सीट है। यह विधानसभा क्षेत्र सीतामढ़ी जिले के अंतर्गत आता है। इस सीट का इतिहास बहुत ज्यादा पुराना नहीं है। साल 2008 में परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई, जिसके बाद 2010 और 2015 में हुए दोनों विधानसभा चुनावों में BJP को जीत हासिल हुई।
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
इस सीट पर सबसे अधिक संख्या यादव मतदाताओं की है, दूसरे नंबर पर मुस्लिम वोटर आते हैं। वहीं ब्राह्मणों की भूमिका भी यहां खासे मायने रखती है।
कुल वोटरः 3.02 लाख
पुरुष वोटरः 1.59 लाख (52.6%)
महिला वोटरः 1.43 लाख (47.3%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 5 (0.001%)
Parihar Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर
बीजेपी – गायत्री देवी
आरजेडी – रितु जायसवाल
रालोसपा – अमजद हुसैन अनवर
Parihar Vidhan Sabha winner: परिहार के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Gaytri Devi | BJP | 66388 | Ram Chandra Purve | RJD | 62371 |
2010 | Ram Naresh Pr. Yadav. | BJP | 32987 | Dr. Ramchandra Purve | RJD | 28769 |