Keoti Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: आरजेडी ने गंवाई केवटी विधानसभा सीट, बीजेपी से हारे अब्दुल बारी सिद्दकी

  • Follow Newsd Hindi On  
Keoti Vidhan Sabha Seat result and history

Keoti Vidhan Sabha Seat: बिहार में तीसरे चरण के लिए मदतदान सात नवंबर को होगा। राज्य की केवटी विधानसभा सीट पर टक्कर BJP और RJD के बीच होगी। RJD ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को टिकट दिया है, वहीं BJP ने मुरारी मोहन झा को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है।

केवटी विधानसभा सीट का इतिहास

इस विधानसभा सीट पर अभी तक कुल 10 चुनाव हुए हैं जिसमें 3 बार बीजेपी, दो बार राजद को सफलता मिली है। 2015 के विधानसभा चुनाव में फराज फातमी ने बीजेपी के अशोक कुमार यादव को मात दी थी। अशोक कुमार यादव 2015 से पहले 2005 फरवरी, 2005 अक्तूबर और 2010 के विधानसभा चुनाव में यहां से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से आरजेडी के फराज फातमी ने विजय हासिल की। फराज ने बीजेपी के उम्मीदवार अशोक कुमार यादव को शिकस्त दी थी। फराज को 68 हजार 601 वोट मिले थे, वहीं दूसरे स्थान पर रहे अशोक कुमार यादव को 60 हजार 771 वोट मिले थे।

इस सीट चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, ब्राह्मण और यादव वोटर्स निर्णायक भूमिका में हैं। इसके साथ ही यहां रविदास और पासवान वोटरों की संख्या भी अच्छी-खासी है।

Keoti Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – मुरारी मोहन झा


आरजेडी  – अब्दुल बारी सिद्दीकी

प्लूरल्स पार्टी – माधव कुमार चौधरी

Keoti Vidhan Sabha winner:  केवटी विधानसभा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Faraz Fatmi RJD 68601 Ashok Kumar Yadav BJP 60771
2010 Ashok Kumar yadav BJP 45791 Faraz Fatmi RJD 45762
OCT 2005 Ashok Kumar Yadav BJP 41817 Mahboob Ahmad Khan RJD 35165
FEB 2005 Ashok Ku. Yadav BJP 39100 Md. Mohsin RJD 34333
2000 Ghulam Sarwar RJD 59188 Ashok Kumar Yadav BJP 54606
1995 Gulam Sarvar JD 60503 Ashok Kumar Yadav BJP 23366
1990 Gulam Sarvar JD 40110 Raj Kishor Yadav IND 20617
1985 Klim Ahmad INC 28158 Raj Kishore Yadav JNP 19632
1980 Shamaole Nabi INC(I) 35423 Fuziur Rahman JNP(SC) 27155
1977 Durga Das Rathaur JNP 38250 Rajendra Prasad Yadav INC 11977

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)