सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती साल 2020 के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी

  • Follow Newsd Hindi On  
Yearender 2020: वो भारतीय सितारे जिन्होंने दुनियां को इस साल अलविदा कहा

नई दिल्ली: भारत के लिए सर्च इंजन याहू  ने इस महीने ईयर एन्ड लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट  के अनुसार, बॉलीवुड दिवगंत स्टार सुशांत सिंह राजपूत 2020 के सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले अभिनेता बने हैं, वहीँ उनकी गर्लफ्रेंड, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिला सेलिब्रिटी के रूप में आया है।

भारत के लिए याहू का 2020 ईयर इन रिव्यू (YIR) यूजर की गुमनाम डेली सर्च आदतों के आधार पर साल के टॉप न्यूज मेकर्स और इवेंट्स पर आधारित है।


2020 की सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले मेल सेलिब्रिटी के नाम इस प्रकार हैं – Most searched celebrity of 2020

  1. सुशांत सिंह राजपूत
  2. अमिताभ बच्चन
  3. अक्षय कुमार
  4. सलमान खान
  5. इरफान खान
  6. ऋषि कपूर
  7. एसपी बालासुब्रमण्यम
  8. सोनू सूद
  9. अनुराग कश्यप
  10. अल्लू अर्जुन

2020 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फीमेल  सेलिब्रिटी के नाम इस प्रकार हैं –

  1. रिया चक्रवर्ती
  2. कंगना रनौत
  3. दीपिका पादुकोण
  4. सनी
  5. प्रियंका चोपड़ा
  6. कैटरीना कैफ
  7. नेहा कक्कड़
  8. कनिका कपूर
  9. करीना कपूर
  10. सारा अली खान

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुम्बई स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। इस केस में सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन), ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी एंजेसियां अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)