Happy Birthday Neil Nitin Mukesh: हीरो से ज्यादा विलेन बनकर मशहूर हुए नील के जन्‍मदिन पर जाने उनसे जुडी कुछ खास बातें

  • Follow Newsd Hindi On  

Happy Birthday Neil Nitin Mukesh:  भारतीय सिनेमा (Indian cinema) के अभिनेता नील नितिन मुकेश ( Neil Nitin Mukesh) का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर गायक नितिन मुकेश (Nitin Mukesh) के बेटे हैं। उनके दादा मुकेश (Mukesh)  हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक थे। हालांकि नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) फिल्मों में अपने पिता और दादा की तरह नाम नहीं कमा पाए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वो लोगों के बीच हीरो से ज्यादा विलन के रूप में मशहूर हैं।

बाल कलाकार के तौर पर नील नितिन मुकेश फिल्म ‘विजय’ और ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में नजर आए थे। मुख्य अभिनेता के तौर पर नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड में कदम साल 2007 में फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से रखा था।


नितिन मुकेश (Nitin Mukesh)  अपनी हेयर स्टाइल और अपनी डार्क ब्राउन आंखों के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं। लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाले नितिन मुकेश ने अपने पिता की ही तरह गायन को अपना प्रोफेशन चुना। कहा जाता है कि स्कूल में पढ़ाई छोड़ दी थी, क्योंकि उनका उसमें मन नहीं लगता था।

 

View this post on Instagram

 


A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

लता मंगेशकर ने रखा था इनका नाम

इनका जन्म 27 जून 1950 को मुकेश माथुर व सरला त्रिवेदी के घर में हुआ था। एक्टर का असली नाम भी नील नितिन मुकेश नहीं है बल्कि इनका असली नाम ‘नील नितिन मुकेश चंद माथुर’ है। ये बात आप शायद ही जानते होंगे कि नील का नाम लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने रखा था। लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट ‘नील आर्मस्ट्रांग’ के नाम पर एक्टर का नाम रखा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

नील के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुडी कुछ खास बातें।

1. नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था।

2. नील का पूरा नाम ‘नील नितिन मुकेश चंद माथुर’ है।

3. नील के दादा मशहूर सिंगर मुकेश थे और उनके पिता भी नामचीन गायक नितिन मुकेश हैं।

4. नील नितिन मुकेश का नाम गायिका लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट ‘नील आर्मस्ट्रांग’ के नाम पर रखा था।

5. नील नितिन मुकेश ने बचपन में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नील ने फिल्म ‘विजय’ और ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में भी काम किया था।

6. नील ने मुंबई के ‘एच आर’ कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद एक्टिंग करियर को चुना, हालांकि उनके दादा और पिताजी मशहूर सिंगर थे, लेकिन नील का झुकाव एक्टिंग की तरफ ज्यादा था।

7. नील ने किशोर नामित कपूर के एक्टिंग इंस्टिट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली साथ ही एक्टर अनुपम खेर ने भी उन्हें एक्टिंग सिखाई।

8. नील ने 2007 की डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनकी एक्टिंग को क्रिटिक ने काफी सराहा।

9. नील ने मधुर भंडारकर के साथ ‘जेल’ और विशाल भारद्वाज के साथ ‘सात खून माफ’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार भी निभाया।

10. हाल ही में रिलीज ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘वजीर’ फिल्म में भी नील ने अभिनय किया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)