Padma Awards 2021: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों (Padma Award 2021) की घोषणा कर दी है. इस बार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) समेत 7 लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
सरकार की ओर जारी की गई पुरस्कार सूची के मुताबिक इस बार 7 लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पदम भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री अवार्ड प्रदान किए जाएंगे. पद्म विभूषण अवार्ड पाने वालों में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, तमिलनाडु के संगीतकार एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), कर्नाटक के डॉ बेल्ले मोनप्पा हेगड़े, अमेरिका के नरिंद्र सिंह कपानी, दिल्ली के पुरातत्वविद बीबी लाल और ओडिशा के आर्टिस्ट सुदर्शन साहू का नाम शामिल है.
यहां देखिए पदम विभूषण पाने वालों की सूची
- 1. शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान
- 2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु
- 3. डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े- मेडिसिन, कर्नाटक
- 4. श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA
- 5. मौलाना वहीदुद्दीन खान – अध्यात्मवाद (Spiritualism), दिल्ली
- 6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली
- 7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा
पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में केरल की कलाकार कृष्णन नैयर शांताकुमारी चित्रा, असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत), कर्नाटक के साहित्यकार चंद्रशेकर कांबारा, पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, अयोध्या मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल (मरणोपरांत), यूपी के शिया नेता कल्बे सादिक (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के उद्योगपति रजनीकांत देवीदास श्रॉफ और हरियाणा के नेता तरलोचन सिंह का नाम शामिल है.
पदम भूषण अवार्ड पाने वालों की सूची:
- 8. कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
- 9. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
- 10. चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
- 11. सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
- 12. नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
- 13. राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
- 14. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
- 15. कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
- 16. रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
- 17. तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा
पदम श्री अवार्ड पाने वालों की सूची में पंजाब से प्रकाश कौर, साहित्यकार मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) और बांग्लादेश के कर्नल काजी सज्जाद अली जाहिर समेत 102 लोगों के नाम हैं. इस श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग ऐसे हैं, जिनका लोगों ने पहले कभी नहीं सुना था. सरकार ने पिछले कुछ सालों में शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी समाज के अनसुने हीरोज को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है.