चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में आस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर झाई रिचर्डसन को किंग्स पंजाब ने 14 करोड़ रुपये के साथ अपने साथ जोड़ लिया।
रिचर्डसन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी मूल्य के साथ बोली की शुरुआत की।
इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने भी बोली लगानी शुरू कर दी। हालांकि बाद में पंजाब किंग्स भी इसमें शामिल हो गई और उन्होंने 14 करोड़ रुपये की बोली के साथ रिचर्डसन को अपने साथ जोड़ लिया।
इस सीजन की यह तीसरी सबसे महंगी बोली है। इससे पहले किस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में तथा ग्लैन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
–आईएएनएस
ईजेडए-जेएनएस