Panchayat Chunav Aarakshan List: ग्राम प्रधान के 356 पद आरक्षित, देखिए कितने गांव महिला ओबीसी और एससी के लिए रिजर्व

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls 2020: चुनाव परिणाम के पूर्व प्रत्याशी पहुंचे भगवान की शरण

Panchayat Chunav Aarakshan List: यूपी पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav Aarakshan) में ग्राम प्रधान पद का आरक्षण तैयार हो गया। एटा जिले की 219 पद अनारक्षित किए गए हैं। कौन सी पंचायत आरक्षित (Panchayat Chunav Aarakshan)  होगी यह अभी तक तय नहीं है। एससी, बीसी, महिलाओं के लिए कितने पद रिर्जव हैं यह तय कर लिया गया है। यह जानकारी शासन को भेज दी गई है।

ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण का मंथन जिला प्रशासन रोजाना कर रहा है। जातिगत आंकड़ों के हिसाब से यह भी तय कर लिया गया है कि कितने प्रधान किस वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। इस बार यह तय माना जा रहा है कि जो ग्राम पंचायत पहले कभी आरक्षित नहीं हुई होगी वह इस बार आरक्षण की श्रेणी में आ जाएगी।


इसमें एससी महिलाओं के 35, एससी के लिए 59, बीसी महिलाओं के लिए 57, बीसी के लिए 103, महिलाओं के लिए 102 पद आरक्षित किए गए है। 219 पर प्रधानाओं के अनारक्षित है। मालूम हो कि जिले में 575 ग्राम पंचायत ह। इसमें 356 प्रधान पद के लिए आरक्षित हो गए हैं। पिछले बार की चुनाव में ग्राम पंचायतों की संख्या 576 थी। मारहरा नगर पालिका परिषद का विस्तार होने के बाद एक ग्राम पंचायत कम हो गई।

विभाग में पहुंचकर लगा रहे है चक्कर

जिला पंचारात विभाग में इस समय हर कोई आरक्षण की स्थिति देखने के लिए पहुंच रहे हैं। हर गांव में दावेदारों का प्रचार शुरू हो गया है। आरक्षण की स्थिति भांपने के लिए अधिकारियों के भी संपर्क में हैं। कैसे ही गांव की स्थिति पता चल जाए। तैयारियां पूरी करने के बाद कहीं अगर आरक्षण बदल गया तो सब कुछ बेकार हो जाएगा।

हर कोई कोशिश कर रहा है कि हमारे हिसाब से ही आरक्षण हो जाए। वैसे ही भी सरकार काफी सख्त है। उन ग्राम पंचायतों पर फोकस किया जा रहा है कि जो आज तक कभी भी आरक्षित नहीं हुई है।


ब्लॉक  कुल पंचायतें   एससी  एससी महिला  ओबीसी  ओबीीसी महिला  महिला  अनारक्षित
अलीगंज 93 05 08 09 17 17 37
अवागढ़ 54 5 8 5 10 8 18
जैथरा 67 3 6 7 12 12 26
जलेसर 57 4 8 6 10 9 20
मारहरा 58 4 6 6 10 10 22
निधौलीकलाां 71 6 6 7 13 13 28
सटीक 92 5 9 9 16 17 36

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)