दिल्ली में बदली छाई, बारिश की संभावना

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम साफ होने तथा धूप निकलने के बावजूद भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “दिन में बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश होने की आशंका है।”

सोमवार को अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा 32.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)