नई दिल्ली। आज नीट की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। नीट 2019 परीक्षा के लिएनीट एडमिट कार्ड (NEET Admit Card) एडमिट कार्ड NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना ए़़डमिट कार्ड (NEET 2019 Admit Card) इस वेबसाइट से ही डाउनलोड कर पाएंगे।
बता दें की इस वर्ष NTA NEET परीक्षा 5 मई को होगी। इस वर्ष NEET 2019 परीक्षा के लिए 15.19 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया 01 नवंबर, 2018 को शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। आपको बता दें कि NEET परीक्षा का आयोजन पहले CBSE द्वारा किया जाता था, लेकिन अब NEET की परीक्षा NTA द्वारा आयोजित की जाती है। एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में एडमिशन के लिए NEET परीक्षा देनी पड़ती है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने केलिए NEET UG Admit Card डायरेक्ट लिंक पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह है पूरी प्रक्रिया।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- NTA NEET Admit Card 2019
- लिंक पर क्लिक करने के बाद इनफार्मेशन भर कर सबमिट करें।
- सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं।