बिहार: पत्रकार के इकलौते बेटे की बेरहमी से हत्या, मारने से पहले आंखें फोड़ी

  • Follow Newsd Hindi On  
आंध्र प्रदेश: 2 रुपये बिहार: महाराष्ट्र से लौटे लोगों की जानकारी देना युवक को पड़ा महंगा, पीट-पीटकर मार डालाको लेकर शुरू हुआ विवाद, शख्स की गई जान

बिहार के नालंदा में एक पत्रकार के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का है जहां रविवार की देर शाम एक अखबार के स्थानीय प्रभारी के इकलौते पुत्र की आंख फोड़कर हत्या कर दी गई।

घटना के बारे में बताया जाता है कि आशुतोष कुमार आर्य का 16 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार उर्फ चुन्नु परिवार के साथ हरनौत में रहता था। दोपहर बाद घर से खेलने के लिए निकला था। उसके बाद से वो लापता हो गया। शाम को परिजन खोजने निकले तो तालाब में उसकी लाश मिली। किशोर की आंखें फोड़ने के बाद उसकी हत्या की गई है।


पुलिस अधीक्षक (एसपी) नालंदा नीलेश कुमार ने बताया, ‘उसकी आंखों से खून बह रहा है। इसके अलावा शरीर पर कोई चोट नहीं दिख रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। जांच जारी है।’

चुन्नू आशुतोष कुमार का इकलौता बेटा था। उनकी तीन बेटियां हैं। दो की शादी हो चुकी है। तीसरी की शादी 15 मई को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। खुशी का माहौल था। वारदात के बाद घर में मातम पसर गया।


बिहार: राजधानी पटना में बसपा नेता की गोली मार हत्या, चुनाव के समय भी नहीं थम रहे अपराध


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)