छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक की हत्या का मास्टरमाइंड मारा गया

  • Follow Newsd Hindi On  

छत्तीसगढ़, 2 मई (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुरुवार सुबह नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में बीते महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भीमा मंडावी की हत्या के आरोपी मास्टरमाइंड नक्सली को मार गिराया।

पुलिस ने कहा, “मादव मुय्या, पुलिस के साथ एक गोलीबारी में मारा गया।”


पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) विवेकानंद सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि 30 वर्षीय माओवादी का शव किरंदुल क्षेत्र में मिला जहां वह छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

सिन्हा ने कहा, “माओवादी के सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम था। एक गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में उसकी मौजूदगी की खबर के बाद जब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो गोलीबारी में वह मारा गया। ऑपरेशन को आज तड़के गुरुवार सुबह अंजाम दिया गया। एक राइफल और जिंदा कारतूस घटनास्थल से बरामद किए गए हैं।”

अधिकारी ने कहा कि भाजपा विधायक की हत्या मामले में मुइया मास्टरमाइंडों में से एक था। 9 अप्रैल को एक हमले में विधयाक भीमा मंडावी और पुलिस के चार जवानों की हत्या एक माओवादी संगठन ने कर दी थी।


एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 30 अक्टूबर, 2018 को दंतेवाड़ा में हुए हमले में भी माओवादी मादवी मुय्या शामिल था, जिसमें दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू और दो पुलिसकर्मी मारे गए थे।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)