झारखंड: प्रेमी जोड़े को मिली प्यार की सजा, पोल से बांधकर पीटा फिर सिर मुंडवाकर घुमाया

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: प्रेमी जोड़े को मिली प्यार की सजा, पोल से बांधकर पीटा फिर स‍िर मुंडवाकर घुमाया

झारखंड के हजारीबाग ज‍िले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ गांव वालों ने एक मह‍िला और उसके प्रेमी को जमकर पीटा और उसके बाद मह‍िला का स‍िर मुंडवाकर गांव में घुमाया। इतना ही नहीं महिला को बचाने आई उसकी चाची को भी पोल में बांधकर पीटा। यह सनसनीखेज घटना हजारीबाग ज‍िले के बरही थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

बरदाग गांव के ग्रामीणों के मुताब‍िक मह‍िला अपने पत‍ि के साथ गुजरात रहती है। वहां उत्तर प्रदेश के देवरिया न‍िवासी रमेश दुबे से मह‍िला का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मह‍िला एक मई को गांव में आई तो चार मई को रमेश भी गांव में पहुंच गया। गांव वालों ने जब दोनों की हरकतों को देखा तो समझ ल‍िया क‍ि मह‍िला का उससे अवैध संबंध है।


इसके बाद गांव वालों ने मह‍िला पर चर‍ित्रहीनता का आरोप लगाते हुए मह‍िला और उसके प्रेमी को पकड़ ल‍िया। फ‍िर उन दोनों को पोल से बांध द‍िया और जूतों-चप्पलों और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। दोनों को सरंक्षण देने का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने मह‍िला की चाची की भी प‍िटाई कर दी।

गांव वाले यहीं नहीं रुके और मह‍िला का स‍िर मुंडवाकर गांव में घुमाया। इस दौरान मह‍िला मदद की गुहार लगाती रही लेक‍िन कोई आगे नहीं आया। गांव वालों ने फ‍िर मह‍िला और उसके प्रेमी को पुल‍िस को सौंप द‍िया। ग्रामीणों ने मह‍िला पर दबाव डालकर प्रेमी के ख‍िलाफ केस दर्ज करवा द‍िया। उसके बाद पुल‍िस ने प्रेमी को ग‍िरफ्तार कर जेल भेज द‍िया।

दूसरी तरफ पुल‍िस ने मह‍िला से मारपीट करने और प्रताड़‍ित करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ बरही थाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज क‍िया। इनमें से एक आरोपी को पुल‍िस ने हिरासत में ले लिया है और बाकी आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए भी छापेमारी कर रही है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)