रात को नहाकर सोने के ये हैं फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

  • Follow Newsd Hindi On  

आजकल गर्मियों का मौसम है और आपने अक्सर देखा होगा की कई लोग बिना नहाए रात में नहीं सोते। जिसके पीछे का कारण अक्सर अच्छी नींद को माना जाता है। स्वस्थ जीवन के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। जिस तरह हमारा खानपान हमें ऊर्जा देने का काम करता है उसी तरह अच्छी नींद भी शरीर की स्फूर्ति और ताजगी के लिए महत्वपूर्ण है। पर कई बार ऐसा होता है कि बहुत अधिक थकान के चलते अच्छी नींद नहीं आ पाती है। ऐसे में नहाकर सोना एक बेहतर उपाय हो सकता है।

नहाकर सोने से दिनभर की थकान दूर हो जाती है और अच्छी नींद भी आती है, पर रात को नहाने के लिए पानी का चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण होता है। रात को नहाने का पानी न तो बहुत अधिक ठंडा होना चाहिए और न ही बहुत अधिक गर्म। हालांकि ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद होता है क्योंकि इससे ताजगी आती है लेकिन रात के समय बहुत अधिक ठंडे पानी से नहाना खतरनाक हो सकता है।


नहाने से न केवल शरीर की साफ-सफाई बनी रहती है, बल्कि इससे दिमाग को भी ताजगी मिलती है। कई लोग सुबह नहाने के फायदों के बारे में बताते हैं पर हम आपको शाम को नहने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

-रात में नहाने से पिंपल्स की परेशानी, रुखी और बेजान त्वचा से छुटकारा मिलता है। स्किन नैचुरली ग्लोइंग करती है। रात में नहाने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइज़र लगाना चाहिए।

– रात को सोने से पहले नहाने से इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। मूड भी फ्रेश होता है तो नींद अच्‍छी आती है। अगर ऑफिस की थकान और प्रदूषण के चलते आप चिड़चिड़े रहने लगे हैं तो रात को नहाकर सोना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


– एक शोध में ये बात सामने आई थी कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती हो तो रात में नहाना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

– रात में नहाने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। कैलोरी बर्न होना मोटापा कम होने का पहला संकेत है। ऐसे में रात को नहाने से मोटापा कम होने की भी संभावना बनी रहती है।

– रात में अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं तो आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। शरीर की थकान दूर होती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)