बाढ़ की रोकथाम, आपदा राहत और जनता के जीवन की रक्षा करें : ली खछ्यांग

  • Follow Newsd Hindi On  

 बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)| चीन के प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने कहा कि बाढ़ की रोकथाम, आपदा राहत और जनता के जीवन एवं संपत्ति की रक्षा करें।

  बाढ़-रोकथाम सभा में ली ख्छ्यांग ने आपातकालीन प्रबंधन विभाग के कमान में सुरक्षात्मक उपाय, आपदा राहत और बाढ़ की जानकारियां ली। उन्होंने बाढ़ की रोकथाम और आपदा राहत के कार्यो को जीजान से पूरा करने का आदेश दिया।


इस वर्ष देश के अनेक क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा बरसने से बहुत-सी नदियों का स्तर उन्नत हो रहा है और बाढ़ रोकथाम की स्थितियां गंभीर हैं। देश के उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण पश्चिम आदि क्षेत्रों में बारिश सामान्य से काफी अधिक है।

(साभार—चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)