चीन में विश्व आराम खेल समारोह का उद्घाटन

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)| पूर्वी चीन के छिंग ताओ शहर में शनिवार को विश्व आराम खेल समारोह का उद्घाटन हुआ। इस आराम खेल समारोह को चार भागों में बांटा गया है यानी आराम खेल महासभा, आराम उत्पाद प्रदर्शनी, आराम शिखर मंच और आराम सांस्कृतिक महोत्सव। प्रतियोगिताएं 1 मई से इस अक्टूबर के अंत तक चलेंगी। 6 महीने में 20 से अधिक इवेंटों की स्पर्धा होगी। इस अगस्त में चीनी सॉफ्ट डार्टस पेशेवर प्रतियोगिता, राष्ट्रीय ड्रोन स्पीडिंग प्रतियोगिता, छिंगताओ अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग डिस्क प्रतियोगिता समेत सिलसिलेवार गतिविधियां आयोजित होंगी।

यह विश्व आराम खेल समारोह विश्व आराम संगठन, पीपल्स डेली आनलाइन एशांगतुंग प्रांत के खेल ब्यूरो और छिंग ताओ शहर द्वारा आयोजित है।


(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)