पंजाब : परिवार के 5 सदस्यों की हत्या करने के बाद शख्स ने खुद को भी मारी गोली

  • Follow Newsd Hindi On  
Maharashtra: 3 बहनों की रहस्यमय तरीके से फूड पॉइजनिंग से मौत

चंडीगढ़ | पंजाब के एक गांव में 27 वर्षीय एक शख्स ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात मोगा के पास के गांव नाठुवल में हुई।

अधिकारी ने कहा कि संदीप सिंह ने कथित तौर पर अपनी दादी, पिता, मां, बहन और तीन वर्षीय भांजी (बहन की बेटी) की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसके दादा गोली लगने से घायल हुए हैं। घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)