5 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 5 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
5 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- 1882 में जापान में मार्शल ला लगाया गया।
- 1888 में कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट 1886 में करवाया था। लेकिन इस कार को लंबी दूरी तक अकेले चलाने का श्रेय उनकी पत्नी को जाता है।
- 1905 में रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई।
- 1921 में अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- 1926 में फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- 1945 में अमरीकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।
- 1949 में इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।
- 1961 में यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था। 25 साल के मेजर टिटोव ने अपने वोस्तोक-2 अंतरिक्ष विमान में पूरा दिन बिताया।
- 1991 में न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली हाईकोट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
5 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी आचार्य प्यारे मोहन का जन्म 5 अगस्त 1852 को हुआ था।
- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का जन्म 1890 को हुआ था।
- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 1890 को हुआ था।
- भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का जन्म 5 अगस्त 1901 को हुआ था।
- प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन का जन्म 1915 को हुआ था।
- हिंदी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का जन्म 1947 को हुआ था।
- भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म 1969 को हुआ था।
- बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म 1975 को हुआ था।
- भारतीय फिल्म अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म 1980 को हुआ था।
- बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म 1987 को हुआ था।
5 अगस्त को हुए निधन
- भारत के महान क्रिकेटर लाला अमरनाथ का निधन 2000 को हुआ था।
- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया प्राण कुमार शर्मा का निधन 2014 को हुआ था।
4 अगस्त का इतिहास- अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा का 1961 में जन्म