उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई हिंसा में जान गंवाने वालों के परिजनों से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वह दोपहर बाद तक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक बार प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने उनके गांव जाने की कोशिश कर चुकी हैं। दूसरी ओर आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इनमें खास तौर पर उत्तर भारत के राज्य शामिल हैं। उधर, सुप्रीम कोर्ट अयोध्यया मामले में आज एक बार फिर सुनवाई करेगी।
देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:
LIVE Updates:
05:03 PM: बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मकान गिरा, 2 की मौत, 3 घायल
11:20 AM: उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक संगीत सोम से सात मुकदमें वापस लेने की तैयारी में योगी सरकार
10:03 AM: श्रीलंकाई नौसेना ने 4 भारतीय मछुआरों को नाव के साथ पकड़ा
09:35 AM: महाराष्ट्र: बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत, 3 अब भी लापता
09:10 AM: मंगलवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के आवास पर कैबिनेट की बैठक
08:45 AM: दिल्ली के गांधीनगर मार्केट में दुकानों में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर