उप्र में बारिश से पारा गिरा, आज भी बरस सकते हैं बादल

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ ,17 अगस्त (आईएएनएस)| प्रदेश में मानसून पुन: सक्रिय हो चुका है। बीते दिन राजधानी के आसपास के इलाकों में हुई बारिश से तापमान में कमी आई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में चमक के साथ हल्की फुहार पड़ सकती है।


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक बना हुआ है, जहां हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र विकसित हो गया है। इस सिस्टम के कारण पूर्वी भारत में मानसून सक्रिय है और अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

शुक्रवार का लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24.11 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 27 डिग्री, मेरठ का 25 डिग्री, बहराइच का 25 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)