UP : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर कॉलेज का उप प्रधानाचार्य गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
UP Police arrests car thieves including Bhojpuri film actor

सीतापुर | उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक सरकारी इंटमीडिएट कॉलेज के उप प्रधानाचार्य को बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिधौली सर्कल अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य रूपेश सिंह को शनिवार को यह अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया कि प्राइमरी सेक्शन के दो छात्र पिछले दो दिनों से लापता हैं और संभवत: बच्चा चोरों का शिकार बन गए हैं।


अधिकारी ने कहा, “उन्होंने (उप प्रधानाचार्य)कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों को भी इसकी जानकारी दी। यह अफवाह इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।”

जब पुलिस की एक टीम लापता बच्चों का पता लगाने के लिए कॉलेज पहुंची, तो पाया कि सभी छात्र मौजूद थे और अनुपस्थित छात्र अपने घरों में थे।

हालांकि, सिंह ने शनिवार को फिर से अफवाहें फैलाना शुरू कर दिया जिसके बाद फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।


इसके बाद, अटरिया के स्टेशन ऑफिसर पुष्पराज कुशवाहा कॉलेज पहुंचे और उप प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया।

कुशवाहा ने कहा, “एक पुलिस टीम को फिर से दावों की जांच करने के लिए कहा गया, जो गलत पाए गए, जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।”

उप प्रधानाचार्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (सार्वजनिक रूप से शरारत के तौर पर जानबूझकर अफवाह फैलाना) के तहत दर्ज किया गया है।


UP: 68500 सहायक शिक्षक भर्ती के MRC अभ्यर्थियों को कोर्ट से बड़ी राहत, मिलेगी पसंद की तैनाती

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)