आडवाणी के ब्लॉग पर PM मोदी का ट्वीट, भाजपा कार्यकर्ता होने को बताया गर्व की बात

  • Follow Newsd Hindi On  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बुजुर्ग भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक ने पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के मूल तत्व का सार प्रस्तुत किया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “आडवाणी जी ने भाजपा के मूलतत्व को पूरी तरह से संक्षेप में प्रस्तुत किया और पहले राष्ट्रवाद में पार्टी और अंत में स्वयं का मार्गदर्शक मंत्र बताया। भाजपा कार्यकर्ता होने का गर्व है और गर्व है कि आडवाणी जी जैसे कार्यकर्ताओं ने इसे मजबूती दी।”


इससे पहले आडवाणी ने एक ब्लॉग में लिखकर कहा कि ‘पहले राष्ट्र, बाद में पार्टी और अंत में स्वयं’ उनके जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत रहा है।

उन्होंने कहा, “हर परिस्थिति में मैंने इस सिद्धांत का पालन किया और आगे भी करता रहूंगा।”

उन्होंने कहा, “भारतीय लोकतंत्र का मूलतत्व विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। भाजपा ने अपनी स्थापना से ही कभी उनको अपना शत्रु नहीं माना जो राजनीतिक रूप से हमसे सहमत नहीं है, बल्कि उन्हें सिर्फ अपना विरोधी माना।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)