आईपीएल-13 : मुंबई ने बेंगलोर को 5 वकेट से हराया

  • Follow Newsd Hindi On  

अबू धाबी, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में पांच विकेट से हरा दिया।

बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। मुंबई ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ मुंबई ने अपनी प्लेऑफ में जाने की संभावना को बेहद मजबूत कर लिया है।


मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव के नाबाद 79 रन बनाए। यादव ने 43 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तीन छक्के लगाए।

बेंगलोर के लिए देवदत्त पडिकल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। पडिकल ने 45 गेंदों पर 74 रन बनाए। अपनी पारी में पडिकल ने 12 चौके और एक छक्का लगाया।

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए।


–आईएएनएस

एकेयू/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)