International Yoga Day 2019: आईटीबीपी के जवानों ने कठिन व दुर्गम इलाकों में किया योग

  • Follow Newsd Hindi On  
International Yoga Day 2019: आईटीबीपी के जवानों ने कठिन व दुर्गम इलाकों में किया योग

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के कुछ सबसे कठिन व दुर्गम इलाकों में योग किया। अरुणाचल प्रदेश, जहां सूरज सबसे पहले उगता है, वहां एटीएस लोहितपुर के आईटीबीपी के जवानों ने दिन निकलने के पहले ही योग दिवस के मौके पर योग किया।

पुरुष और महिला कर्मियों दोनों ने रोहतांग र्दे के पास 14,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ से ढकी ढलान पर शून्य से 10 डिग्री नीचे तापमान के बीच योग किया।



जवानों ने सिक्किम में ओपी दोरजिला के पास 19,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के बीच योग किया।

सैनिकों ने उत्तरी लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया, जहां तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वसुंधरा ग्लेशियर के सामने 13,000 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी से जुड़े पुरुषों और महिलाओं दोनों ने योग किया।

लेफ्ट विंग एक्स्ट्रीमिज्म में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और कोंडागांव में योग किया।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)