आजादपुर मंडी में नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की जानकारी नहीं : चेयरमैन

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आजादपुर मंडी एपीएमसी के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने बताया कि आजादपुर मंडी में कोरोना के कोई नए मामले आने की अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिला सर्विलांस टीम ने मंडी पहुंचकर वहां काम कर रहे सभी व्यापारियों, मुंशी, मजदूर सहित अन्य का निरीक्षण किया।

खान ने कहा कि 19 सदस्यों की इस टीम में 12 डॉक्टर थे। टीम ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर मंडी के सब्जी और फल की दुकानों में 400 से अधिक मजदूर व व्यापारी का जांच की। इस दौरान थर्मल स्कैनिंग, लोगों का टेम्परेचर सहित अन्य की जांच की गई। टीम ने विशेष रूप से ब्लॉक में जांच अभियान चलाया गया। जांच के बाद लोगों को कोरोना से बचने, अपनी सुरक्षा करने और सोशल डिस्टेंस के महत्व के बारे में बताया।


एपीएमसी में काम कर रहे मजदूरों एवं व्यापारियों ने डॉक्टरों की इस टीम का हौसला भी बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इन विपरीत परिस्थिति में काम कर रहे डॉक्टरों और नर्सों का जितना भी सम्मान किया जाए वह कम है।

आदिल ने बताया कि मंडी में फल और सब्जियों की आवक में कोई कमी नहीं है। चौबीसों घंटे मंडी चालू है और आवक में लगभग 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। फल और सब्जियों के रेट भी सामान्य हैं, रेट में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं है। मंडी सातों दिन 24 घंटे खुली रहेगी। कोरोना से बचने के लिए मंडी में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


उन्होंने बताया कि मंडी में नियमित रूप से सैनिटाइज करवाया जा रहा है। साथ ही मजदूरों और व्यापारियों को मास्क के इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।

अपुष्ट जानकारी के मुताबिक, मंडी के चार कारोबारियों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि चेयरमैन ने बताया कि उन्हें फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

मंडी में एक दिन पहले भारी ट्रैफिक जाम होने के बाद दिन में क्रेताओं के महज 4000 वाहनों के प्रवेश की इजाजत दी गई है है। प्रात छह बजे के बाद से हर चार घंटे पर 1000 वाहनों को मंडी में प्रवेश की इजाजत दी जाती है। उन्होंने कहा कि सुबह में आज (शुक्रवार) भी थोड़ी जाम लगी थी, मगर इससे बहुत सहूलित मिली है।

मंडी में निरीक्षण करने पहुंची 19 सदस्यों की इस टीम में 12 डॉक्टर थे। टीम ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर मंडी के सब्जी और फल की दुकानों में 400 से अधिक मजदूर व व्यापारी का जांच की। इस दौरान थर्मल स्कैनिंग, लोगों का टेम्परेचर सहित अन्य की जांच की गई। टीम ने विशेष रूप से ब्लॉक में जांच अभियान चलाया। जांच के बाद लोगों को कोरोना से बचने, अपनी सुरक्षा करने और सोशल डिस्टेंस के महत्व के बारे में बताया।

चेयरमैन ने कहा कि मंडी में काम कर रहे मजदूरों एवं व्यापारियों ने डॉक्टरों की इस टीम का हौसला भी बढ़ाया। निश्चित तौर पर इन विपरीत परिस्थिति में काम कर रहे डॉक्टरों और नर्सों का जितना भी सम्मान किया जाए, वह कम है।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)