आंध्रप्रदेश में कोविड-19 का एक और मामला

  • Follow Newsd Hindi On  

अमरावती, 20 मार्च (आईएएनएस)| आंध्रप्रदेश में कोविड-19 का तीसरा मामला शुक्रवार को सामने आ गया। संक्रमित व्यक्ति हाल ही में सउदी अरब से लौटा था। अधिकारियों के मुताबिक विशाखापट्टनम से आया यह शख्स 12 मार्च को सउदी अरब से लौटा था।

इसके साथ ही राज्य में लगातार दूसरे दिन भी कोविड-19 का मामला सामने आया। गुरुवार को भी प्रकाशम जिले के ओंगोले कस्बे के एक व्यक्ति में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जो 15 मार्च को लंदन से आया था।


पिछले हफ्ते नेल्लोर जिले में इस राज्य का पहला कोरोनावायरस संक्रमित मामला रिपोर्ट हुआ था। इटली से लौटे एक युवा में कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया था।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी हुए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 12 परीक्षणों का नतीजे आने बांकी हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने अब तक निगरानी के लिए 966 लोगों की पहचान की है, जिसमें से 258 लोगों ने 28 दिनों की अवलोकन अवधि पूरी कर ली है। 677 लोग अब भी घरों में आइसोलेशन में रह रहे हैं, वहीं 31 लोग राज्य की विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।


कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान, पूजाघर, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, मनोरंजक पार्क, जिम, इनडोर और आउटडोर स्टेडियम बंद कर दिए हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)