आस्ट्रेलिया की ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट शैली पीयरसन रिटायर हुईं

  • Follow Newsd Hindi On  

सिडनी, 6 अगस्त (आईएएनएस)| ऐसे में जबकि टोक्यो ओलम्पि के सिर्फ एक साल रह गए हैं, आस्ट्रेलिया की ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट बाधा दौड़ धाविका शैली पीयरसन ने संन्यास की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हाल ही में हैमस्ट्रींग और एचलिस इंजुरी से परेशान रहने वाली 32 साल की पीयरसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संन्यास की घोषणा की।

शैली ने 2012 लंदन ओलम्पिक में 100 मीटर बाधा दौड़ में सोना जीता था। गोल्ड गोस्ट निवासी शैली ने 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में रजत पदक जीता था और फिर चार साल बाद अपने पदक का रंग बदलने में कामयाब रही थीं।


पीयरसन करियर में आगे क्या करेंगी, यह साफ नहीं हो सका है लेकिन शैली ने एक लिहाज से यह संकेत दिया है कि वह कोचिंग की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

शैली ने कहा, “मैं निश्चित तौर पर एथलेटिक्स से जुड़ी रहूंगी। मैंने कई युवाओं को कोचिंग दी है। यह काम मेरे दिल के करीब रहा है और मैं आगे निश्चित तौर पर इसे जारी रखने का प्रयास करूंगी।”

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)