आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी संग भी आतंकी जैसा बरताव किया जाएगा : आईजी

  • Follow Newsd Hindi On  

श्रीनगर, 12 जनवरी (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार हुए डीएसपी देविंदर सिंह के साथ आतंकवादी रूप में व्यवहार किया जाएगा। जम्मू एवं कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ने यह बात कही। इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम डीएसपी देविंदर सिंह की संलिप्तता को जघन्य अपराध मानते हैं और उनके साथ उसी तरह की कार्रवाई होगी जो अन्य आतंकवादियों के साथ होती है।”

सिंह को शनिवार को पुलिस ने दो आतंवादियों के साथ गिरफ्तार किया था। उस वाहन में पांच ग्रेनेड थे और बाद में सिंह के घर की तलाशी में दो एके-47 राइफल भी मिले थे। सिंह ने राज्य पुलिस के कई वरिष्ठ पदों पर काम किया है।


पुलिस ने उसे दो आतंकवादियों के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया था।

कुमार ने कहा कि पुलिस के पास संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के मामले में उसकी (देविंदर सिंह) संलिप्तता का कोई रिकार्ड नहीं है।

उधर त्राल में एक अलग मुठभेड़ में रविवार को तीन आतंकवादी मारे गए।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)