अभिनेत्री शबाना आजमी की कार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
अभिनेत्री शबाना आजमी की कार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

अभिनेत्री शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर कोल्हापुर के पास हादसे का शिकार हो गई। शबाना आजमी को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में कार के ड्राईवर को भी चोट आई है। कार पर जावेद अख्तर भी सवार थे, हालांकि वे सुरक्षित हैं।

घटनास्थल से आ रही तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना बड़ा हादसा हुआ है। फोटो में देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के संबंध में रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। शबाना आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि आजमी को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)