अफगानिस्तान में हुए हमले में मारे गए 9 नशेड़ी

  • Follow Newsd Hindi On  

 काबुल, 16 फरवरी (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के काबुल के पश्चिमी क्षेत्र के गैर-आवासीय क्षेत्र में रातभर हुई गोलीबारी में नौ नशेड़ी मारे गए। यह जानकारी राजधानी पुलिस ने रविवार को दी।

 समाचार एजेंसी सिन्हुआ को काबुल पुलिस के फरदौस फरामाज ने बताया, “यह गोलीबारी शनिवार को रात के करीब 8 बजे के आसपास पुलिस डिस्ट्रिक्ट 6 के कुरुघ माउंटेन के किनारे हुआ। काबुल क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने गोलीबारी की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही शवों को काबुल विश्वविद्यालय के पास स्थित फॉरेंसिक साइंस सर्विस विभाग में स्थानांतरित कर दिया।”


गोलीबारी के बाद एक को गिरफ्तार किया गया है, वहीं इस घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)