Bihar Assembly Election 2020: जेल में बंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी RJD में हुईं शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
Anand Mohan's wife joins RJD

Bihar Assembly Election 2020: बिहार (Bihar) के बाहुबली नेता और पूर्व सासंद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो गई हैं। आरजेडी (RJD) में शामिल होने से पहले लवली आनंद ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

लवली आनंद ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जुल्मी सरकार है। उन्होंने आनंद मोहन समेत सभी बड़े नेताओं को जेल भेजने का काम किया है। वेतेजस्वी यादव उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपेंगे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। ये सरकार धोखेबाज है लेकिन जनता अब उन्हें हिसाब सिखाएगी क्योंकि हमारे साथ सभी वर्ग के लोग हैं।


पूर्व सांसद ने राजद की सदस्यता लेने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि वे पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी। लवली आनंद ने कहा कि आज से मैं पूरे तन-मन-धन से आरजेडी की हो गई हूं। वहीं आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है। महाराणा प्रताप जयंती के दिन क्या कहा गया था और क्या किया गया है।

जानिए कौन हैं लवली आनंद

लवली आनंद ने  अपने सियासी सफर की शुरुआत अपने पति आनंद मोहन सिंह की बिहार पीपुल्स पार्टी से की थी। साल 1994 में वैशाली संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने किशोरी सिन्हा को शिकस्त दी थी। इसके बाद  साल 2014 के आम चुनाव से पहले वह कांग्रेस में थीं, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने सपा के टिकट पर चुनाव चुना जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


साल 2015 में वहिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) से भी जुड़ी थीं। आज यानि 28 सितम्बर 2020 को लवली आनंद आरजेडी में शामिल हो गईं। लवली आनंद के पति आनंद मोहन सिंह, गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)