अंबानी की दीवाली पार्टी में पारंपरिक पोशाक में नजर आया परिवार

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| अंबानी परिवार ने गुरुवार को मुंबई में अपने इंडियन प्रीमियर लीग, मुंबई इंडियंस के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर में एक शानदार दीवाली पार्टी का आयोजन किया।

 रिलायन्स के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के संग समारोह में पहुंचे। नीता एक गुलाबी रंग के लहंगे में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।


मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन, नीता अंबानी की मां पुर्णिमा और बहन ममता दलाल भी इस जश्न का हिस्सा रहीं।

नव विवाहित आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के लिए यह शाम काफी खास रही क्योंकि यह शादी के बाद दोनों की पहली दीवाली थी। इस मौके पर श्वेता ब्लश-पिंक लहंगे में नजर आईं जबकि आकाश एक नीले रंग के कुर्ते में नजर आए जिसे उन्होंने नेहरू जैकेट के साथ पहना था।

ईशा अंबानी पीरामल अपने पति आनंद, ससुर अजय और सास स्वाति पीरामल के साथ पार्टी में पहुंची। इस दीवाली पार्टी के लिए एक मिंट और गोल्ड कलर की साड़ी को मजेंटा ब्लाउज के साथ पहन रखा था।


अंबानी की इस दीवाली पार्टी में हार्दिक पांड्या, सिद्धेश लाल, जहीर खान-सागरिका घाटगे, रोहित शर्मा और उनकी पत्नी, युवराज सिंह-हेजल कीच, महेला जयवर्धने, कुणल पांड्या जैसे क्रिकेटर्स मौजूद थे।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)