Happy Birthday Anushka Sharma: बचपन से एक-दूसरे को जानते थे अनुष्का और विराट, परिवार से क्यों छुपा रखी थी लव स्टोरी

  • Follow Newsd Hindi On  
एडिलेड में IND vs AUS टेस्ट के बाद विराट कोहली को मिलेगा पितृत्व अवकाश, पहले मैच के बाद लौटेंगे भारत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का 1 मई को जन्मदिन है। उनका 1 मई 1988 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्म हुआ था लेकिन उनकी परवरिश बैंगलुरु में हुई थी। उन्होंने अपनी शुरुआती और आगे की पढ़ाई भी यही से की थी।

अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली (Virat kohli) से इटली में शादी की थी। कोरोना वायरस के चलते अभी कहा नहीं जा सकता है कि अनुष्का शर्मा इस बार अपना जन्मदिन कैसी मनाएंगी। हालांकि उनके बर्थडे पर हम अनुष्का और विराट की उस लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जिसके बार में अबतक कई लोग अनजान होंगे।


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है जो शायद ही उनके चाहने वालों को मालूम हो। अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है, ‘अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट (Virat kohli) को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।

Lockdown में अनुष्का शर्मा घर से काम करने के फायदे की लिस्ट बना रहीं

हालांकि, इस बात से वे नाराज भी है कि किसी ने उन्हें इस बात की सूचना नहीं दी। लेकिन उनका कहना है कि मुझे अनुष्का-विराट के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। मुझे तो विराट वैसे भी बचपन से बहुत पसंद रहा है।’ अनुष्का सबसे छोटी पोती है, लिहाजा दादा-दादी की सबसे लाडली रहीं।


कोहली ने अनुष्का के संग भूटान में मनाया अपना 31वां जन्मदिन

विराट से रिश्ते के सवाल पर उर्मिला बोलीं, अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके बेंगलुरु में रहने के दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था। तब विराट कई बार कर्णेश के साथ घर आया करता था।

उर्मिला के मुताबिक कई बार वह जब बच्चों से मिलने बेंगलुरु जाती थीं, तो विराट से मुलाकात होती थी। कहा- ‘विराट बड़ा अच्छा बच्चा है। बड़ों का बहुत सम्मान करता है।’ उर्मिला कहती हैं कि परिवार विराट को बचपन से जानता और फैमिली मेंबर की तरह मानता है। अनुष्का और विराट ने दिसंबर 2017 में ने इटली में जाकर शादी की थी।


वो शख्स जिसने शूट की थी विराट-अनुष्का की फेयरीटेल वेडिंग

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)